दुनिया की सबसे बड़ी घंटी 8 किमी तक सुनाई देती है आवाज 5 हजार साल तक गारंटी

दुनिया की सबसे बड़ी घंटी का स्किन वजन 57,000 किलो घोषित किया गया। (World Largest Bell) का निर्माण किया है, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में 3 रिकार्ड अपने नाम करेगी .

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में 3 रिकार्ड

राजस्थान के कोटा में जो की शिक्षा की काशी के नाम से देश में अपनी पहचान बनाने वाले कोटा शहर में करीब 800 करोड़ की लागत से ऐतिहासिक चंबल रिवरफ्रंट का निर्माण किया जा रहा है। इस चंबल रिवर फ्रंट के दोनों किनारों पर कई अन्य ऐतिहासिक रचनाएं भी की जा रही हैं। इसी कड़ी में एक और विश्व कीर्तिमान बनने जा रहा है। जी हां! चंबल रिवर फ्रंट के सकतपुरा साइड पर विश्व की सबसे बड़ी घंटी का निर्माण होगा। जिसका वजन 57 हजार किलो होगा। दावा ये भी किया जा रहा है घंटी के बनने पर 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड गिनीज बुक में शामिल हो जाएंगे। अभी तक दुनिया की सबसे बड़ी घंटी चीन में बनी है, जोकि 8 मीटर से भी ज्यादा बड़ी है। दूसरी सबसे बड़ी घंटी का निर्माण मॉस्को में हुआ है।

57 हजार किलो की बनेगी सिंगल पीस कास्टिंग घंटी

कोटा शहर में विश्व की सबसे बड़ी घंटी का निर्माण करने का दावा किया जा रहा है। इस घंटी के मॉडल प्रतिरूप को बनाने वाले विश्व विख्यात कालाकार हरीराम कुम्भावत बताते हैं कि कोटा में चम्बल रिवरफ्रंट पर बनने वाली यह घंटी 8.5×9.25 मीटर की होगी। उन्होंने बताया कि इसकी सबसे बड़ी खासियत यह रहेगी कि यह दुनिया की एकमात्र और सबसे बड़ी सिंगल पीस कास्टिंग होगी। इस घंटी का वजन 57 हजार किलो रहेगा। इसका केमिकल कंपोजिशन इस प्रकार से सेट किया गया है कि ये गोल्डन लुक का अहसास कराएगी। इस घंटी का रंग 15 सालों तक यथावत बना रहेगा।

7-8 किलोमीटर तक सुनाई देगी घंटी की आवाज

इंजीनियर देवेन्द्र कुमार आर्य ने बताया कि रात के समय जब भी इस घंटी को बजाया जाएगा, इसकी ध्वनि तरंगे 7 से 8 किलोमीटर तक सुनाई देंगी। यह घंटी जमीनी सतह से 70 फीट ऊंचे स्टैंड पर लटकाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट को करीब 150 दिनों में पूरा कर दिया जाएगा।

Main Point

दुनिया की सबसे बड़ी घंटी का स्किन वजन 57,000 किलो घोषित किया गया।
घंटी के बनने पर 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड गिनीज बुक में शामिल हो जाएंगे।
7-8 किलोमीटर तक सुनाई देगी घंटी की आवाज
कोटा में चम्बल रिवरफ्रंट पर बनने वाली यह घंटी 8.5×9.25 मीटर की होगी
इस प्रोजेक्ट को करीब 150 दिनों में पूरा कर दिया जाएगा।
कोटा शहर में करीब 800 करोड़ की लागत से ऐतिहासिक चंबल रिवरफ्रंट का निर्माण किया

Leave a Comment